भागलपुर, सितम्बर 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा 27-28 नवंबर 2026 को 'भारतीय ज्ञान प्रणाली और सतत विकास लक्ष्य 4' विषय पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पर एसएसएआई ने कड़ा विरोध जताया है। एसएसएआई के अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व प्रवक्ता आशुतोष यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह आयोजन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है, जो आरएसएस की आनुषंगिक इकाई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए न्यास को अविलंब अलग करने की मांग की। चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय को आरएसएस का चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा और मांग न मानने पर पुरजोर विरोध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...