मधुबनी, मई 21 -- मधुबनी। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक पांचवें सेमेस्टर सत्र 2023 -2027 के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय के चौथे दिन गुरुवार को मेजर सब्जेक्ट के अंतर्गत प्रथम पाली में ग्रुप सी एवं द्वितीय पाली में ग्रुप डी के विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। यह भी पढ़ें- इतिहास के आसान सवालों से राहत, अर्थशास्त्र ने उलझायापरीक्षा की जानकारी प्रथम पाली ग्रुप सी के 9 वें पत्र में मनोविज्ञान ग्रामीण अर्थशास्त्र जंतु विज्ञान दर्शनशास्त्र अंग्रेजी गणित प्राचीन भारतीय इतिहास एवं मैथिली विषयों की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में ग्रुप डी के नवे पत्र में भूगोल गृह विज्ञान हिंदी एंथ्रोपोलॉजी एवं श्रम एवं समाज कल्याण ऋषियों की परीक्षा हुई। जेएमडीपीएल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान विषय की परीक्ष...