मनोरोग चिकित्सक का स्थानांतरण हो रद्द
पिथौरागढ़, जुलाई 2 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। विभिन्न जनसंगठनों ने बीडी पाण्डेय जिला अस्पताल में एकमात्र मनोरोग चिकित्सक डॉ.ललित भट्ट स्थानांतरण रद्द करने की मांग उठाई है। गुरुवार को बार संघ के उपाध्यक्ष अनिल रौतेला ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में वैसे ही चिकित्सकों की कमी है,अगर यहां से मनोरोग सहित अन्य चिकित्सकों का स्थानांतरण होता है तो स्वास्थ व्यवस्था चरमरा जाऐंगी। उत्तराखण्ड छात्र मोर्चा के नरेंद्र ग्वाल ने कहा कि पहाडों में मानसिक रोग की समस्या बढ़ रही है,मरीजों को हल्द्वानी,देहरादून सहित अन्य महानगरों की ओर रुख करना पडेगा। इससे अभिभावकों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों से जूझना पडेगा। संगठनों ने शासन व सरकार से चिकित्सक का स्थानांतरण रद्द करने की मांग रखी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.