कौशाम्बी, मार्च 3 -- चरवा थाना क्षेत्र की एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। अक्सर वह घर से निकलकर इधर-उधर घूमने लगती है। पीड़ित के मुताबिक इसी बात का फायदा उठाते हुए एक मार्च को पड़ोसी ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर लात-घुसों से उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह दंग रह गए। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में डीएसपी चायल अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया गया है। विवेचक को निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.