धनबाद, जून 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता लुबी सर्कुलर रोड में नगर निगम मुख्य कार्यालय के पीछे अवस्थित मनोरम नगर के लोगों ने निगम व कला भवन से गुहार लगाते हुए कहा है कि हमलोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कला भवन में आयेदिन शादी व अन्य आयोजन होते हैं। प्रोग्राम खत्म होने के बाद तत्काल साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। इससे पूरे मुहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। बदबू के कारण घर से निकल भी नहीं पा रहे हैं। पार्टी का जो भी खाना बच जाता है, उसे कलाभवन के कोने में रख दिया जाता है। गर्मी व बारिश के कारण खाना सड़ जाता है। उसके बाद कला भवन के बगल में मनोरम नगर की सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सड़क पर निकलते ही तेज बदबू आती है। हमेशा घर का दरवाजा और खिड़की को बंद करके रखना पड़ता है। हमलोगों की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.