बस्ती, जनवरी 20 -- परशुरामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मखौड़ा धाम में मनोरमा नदी में एक महिला का शव उतराता हुआ मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाला। राहगीरों के अनुसार यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। मखौड़ा धाम के पास एक महिला का शव सोमवार को दोपहर दो बजे मनवर नदी में उतराता दिखा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया। महिला की पहचान विक्षिप्त के रूप में हुई। वह अक्सर इस क्षेत्र में घूमती रहती थी। पूछताछ में लोगों ने बताया कि शव की पहचान चमेली (55) पत्नी स्व. चंद्रिका निवासी ग्राम रघुपुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्मोहन राय ने बताया कि पिछले दिनों से वह लापता थी। परिजनों की तहरीर पर 17 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.