नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग से केवल अपने विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय मौलिक बौद्धिक संपदा (आईपी), सतत व्यावसायिक मॉडल और वैश्विक बाजारों में विस्तार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मुंबई में गुरुवार को सीआईआईी विग पिक्चर समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारत को क्रिएटिव कंटेंट, प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली मीडिया कंपनियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। कुमार ने कहा कि भारत के पास अपनी समृद्ध कहानी कहने की परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मक प्रतिभा को दीर्घकालिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक मूल्य में बदलने का अवसर है। उन्होंने समिट की थीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...