मनोरंजक गतिविधियों से बढ़ती है पढ़ाई की ललक
मधेपुरा, सितम्बर 30 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह के तहत मंगलवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वागत कर उन्हें खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत बाल विकास प्रबंधक खुशबु कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका चांदनी कुमारी ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का जायजा लिया। केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। इसके बाद बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा को लेकर अभिभावकों के साथ चर्चा की गयी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कुपोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.