गढ़वा, मई 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से सत्र 2026-27 का पहला इनहाउस ट्रेनिंग रविवार को आरकेवीएस के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यशाला में आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन अंतर्गत संचालित सभी स्कूल आरकेपीएस गढ़वा, श्रीबंशीधर नगर, ऊंचरी (मझिआंव) और हूर के शिक्षक-शिक्षिकाए सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने किया। मौके पर निदेशक ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सक्रिय शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए उपकरण और तकनीकी की जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि मनोयोग, निष्ठा, लगन और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी ही सफलता का मूलमंत्र होता है। सब्जेक्टिव लर्निंग की चर्चा करने और विस्तार से हर बातों को साझा करने के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में संतोष पांडेय, केआर झा, नसरीन ...