कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार निज संवाददाता कटिहारवासी मनोमय केशव ने सीए की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला का नाम रौशन किया। उनके दादा स्वर्गीय यदुनाथ मिश्रा मारवाड़ी पाठशाला के प्रधानाचार्य थे। केशव ने मैट्रिक की परीक्षा स्कॉटिश पब्लिक स्कूल से पास की थी। स्नातक प्रतिष्ठा की परीक्षा कोलकाता यूनिवर्सिटी से पास की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता होम्योपैथ चिकित्सक डॉ अनादि केशव एवं माता शिक्षिका महिमा कुमारी तथा गुरुजनों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...