नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- राज्यसभा के मनोनीत सांसद हरिवंश का उच्च सदन के उप सभापति के पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। गुरुवार को इस पद के चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा खत्म हो गई है और जानकारी के मुताबिक विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन नहीं किया है। हालांकि विपक्ष ने इस चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। इससे पहले बीते 10 अप्रैल को उन्हें राज्यसभा के मनोनीत सांसद के तौर पर शपथ दिलाई गई थी। जानकारी के मुताबिक हरिवंश ने उच्च सदन के उप सभापति के लिए शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। उनके नामांकन के समर्थन में पांच प्रस्ताव दिए गए हैं। बता दें कि चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि गुरुवार को दोपहर बारह बजे तक थी। सूत्रों के अनुसार निर्धारित समय तक विपक्ष की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है इसलिए हरिवंश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.