कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चायल में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत किए गए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।समारोह के दौरान मनोनीत सभासद ओम प्रकाश साहू, रामसिंह वर्मा और राजेंद्र सोनकर को एसडीएम अरुण कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.