बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा,संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय ओरन में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम अतर्रा राहुल द्विवेदी ने सभी मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के बात कहीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने सभी मनोनीत सभासदों को बधाई दी। मनोनीत सभासदों में गीता देवी तिवारी, रसिक शिवहरे,राधेश्याम साहू ने शपथ लिया। अब नगर पंचायत ओरन में सदस्यों की संख्या तेरह हो गई। उप जिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी इरफान उल्ला खान, गोपाल नारायण द्विवेदी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, सिया बिहारी शिवहरे, रमाकांत रहे।बबेरू में एसडीएम ने दिलाई शपथबबेरू। नगर पंचायत कार्यालय में मनोनीत तीन सभ...