जौनपुर, अप्रैल 24 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पालिका परिषद के स्वामी विवेकानंद सभागार में गुरुवार को समारोह का आयोजन हुआ। इसमें शासन से मनोनीत सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि नगर विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी नवनियुक्त सभासद पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करें। क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का प्रमुख दायित्व है। समारोह में मनोनीत सभासद विजेंद्र जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता, अरुण कुमार, राकेश मिश्र एवं मनोज गुप्ता को नायब तहसीलदार मछलीशहर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक सदर जौनपु...