देवरिया, मार्च 25 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के शासन द्वारा मनोनीत सभासदों ने मंगलवार को नपा सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने शपथ दिलाई।कार्यक्रम का शुभारंभ सभाध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र पप्पू और नपाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात नपाध्यक्ष ने सभासद अनिरुद्ध तिवारी, अशोक सोनकर, मानवी सिंह, धर्मवीर सिंह और अमरेंद्र सिंह को शपथ दिलाई। अध्यक्षीय सम्बोधन में नरेंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा में अंतिम पायदान पर खड़े कार्यकर्ता का भी सम्मान है। मनोनीत सभासद नपा में नगर के विकास में भाजपा का प्रतिनिधित्व करेगें।इस अवसर पर सभासद बलवंत सिंह, रतन सोनकर, शिवसहाय बरनवाल, नवाब हुसैन, आशुतोष तिवारी, विद्यानंद पाण्डेय, पूर्व सभासद, सचिन सिंह, मायाशंकर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.