उन्नाव, अप्रैल 8 -- सफीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत सफीपुर में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने अनूप अवस्थी, श्रीकृष्ण लोधी और रनजीत बसु को शपथ दिलाते हुए उनके दायित्वों का बोध कराया। एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने कहा कि सभासदों का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और नगर का समग्र विकास होना चाहिए। उन्होंने सभी को ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। इस दौरान विधायक बंबालाल दिवाकर ने नव मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास में सक्रिय सहयोग की अपील की। नगर पंचायत चेयरमैन गरिमा बाजपेई ने सभासदों का स्वागत करते हुए उनसे विकास कार्यों में सहभागिता की अपेक्षा जताई। वहीं सौरभ बाजपेई व अधिशासी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.