मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ, नगर के विकास का संकल्प
बलिया, अप्रैल 14 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में सोमवार को तीन मनोनीत सभासद अमित गुप्ता, चंदन सोनी एवं श्रीकांत राम का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम सुनील कुमार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निकायों के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने नवनियुक्त सभासदों को सम्मानित किया। नवनियुक्त सभासदों ने भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.