संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत हैंसर धनघटा कार्यालय के सभागार में मंगलवार को शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गणेश चन्द चौहान एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। नवनियुक्त सभासद लक्ष्मी नारायण दुबे, दिलीप अग्रहरी, अशोक उर्फ साधु यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए नगर के विकास, स्वच्छता, और जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।शपथ ग्रहण से पूर्व विधायक गणेश चन्द चौहान ने कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न विकास परक योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.