संतकबीरनगर, मई 11 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मगहर के दो मनोनीत सभासद के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को आमी नदी की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभासदों, स्थानीय युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नदी किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरों को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस पहल को लेकर लोगों ने भी उत्साह दिखाया और सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सफाई अभियान की शुरुआत नगर के मनोनीत सभासद गौरव निषाद एवं इं.अरुण गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत आमी नदी तट पर हुई। इसके बाद लोगों ने नदी के किनारों पर जमा गंदगी, जलकुंभी को साफ कर कूड़े का उचित निस्तारण किया। अभियान का नेतृत्व कर रहे सभासदों ने कहा कि नमामि गंगे योजना में शामिल कर आमी नदी को भी साफ किया जाना चाहिए। जिससे आमी नदी क...