कन्नौज, अप्रैल 7 -- नगर निकायों में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अर्चना पांडेय ने सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, ऐसे में स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र दुबे, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री इटेंद्र राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत समधन में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जहां उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने नामित सभासदों को ईश्वर को साक्षी मानकर पद एवं गोपनी...