गौरीगंज, अप्रैल 22 -- अमेठी। शासन द्वारा नगर पालिका परिषद गौरीगंज में पांच सभासदों के मनोनयन के बाद बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी नव मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में एसडीएम प्रीति तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह तथा अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे। शपथ लेने वाले सभासदों में अंकुर सिंह, रामजस लोधी, अविनाश चंद्र पांडेय, विष्णु अग्रहरि और दीपक शर्मा शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...