जौनपुर, मार्च 18 -- मुंगराबादशाहपुर। कटरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, विजेंद्र जायसवाल, राकेश मिश्रा गुड्डू, मनोज गुप्ता और अरुण कुमार को राज्यपाल की ओर से सभासद मनोनीत किए जाने पर मंगलवार को क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। जनपद सीमा इटहरा से लेकर नगर के विभिन्न स्थानों पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से लौटने के बाद इंजी. उमाशंकर गुप्ता सबसे पहले शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। इसके बाद कटरा त्रिपुहानी पर सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू और युवजन संघ अध्यक्ष नीशू केशरी के नेतृत्व में 25 किलो की माला, आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.