मनोनीत सदस्यों को दिलायी गई पद व गोपनीयता की शपथ, विकास को मिलेगी नई गति
बलरामपुर, अप्रैल 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शासन की ओर से मनोनीत तीन सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिद्धेश्वरी कसौधन, सुनील सोनी और सूरज मोदनवाल ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।समारोह तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने तीनों नवनियुक्त सभासदों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने महिला सभासद सिद्धेश्वरी कसौधन को बुके देकर सम्मानित किया, जबकि अन्य दोनों सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.