गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और समाजसेवी दुर्गेश बजाज को गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में मनोनयन पर गोजए और प्रेस क्लब गोरखपुर ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। दुर्गेश बजाज जीडीए के भी सदस्य हैं। जिला परिषद रोड स्थित कैंप कार्यालय में उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर गोजए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश, महामंत्री अरुण सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी। दुर्गेश बजाज ने कहा कि वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से जनता की अपेक्षाओं पर खडा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...