मुख्य संवाददाता, मार्च 17 -- UP News: भाजपा ने अपनी बहुप्रतीक्षित महानगर कार्यसमिति की सूची सोमवार की शाम जारी कर दी। मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की इस नई टीम में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। संगठन ने इस बार 'सोशल इंजीनियरिंग' पर जोर देते हुए हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। वहीं 23 पदाधिकारियों में पांच महिलाओं को भी जगह मिली है। प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने महानगर की नई टीम की घोषणा की है। इस नई टीम की सबसे बड़ी विशेषता नए और युवा चेहरों को मौका देना है। पार्टी ने कई पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय नए लोगों पर भरोसा जताया है। वहीं, सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में सबको चौंका दिया है। टीम में अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.