गुड़गांव, दिसम्बर 1 -- फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के मनोनीत पार्षदों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह में नव-नियुक्त पार्षद शपथ लेकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे। नगर निगम प्रवक्ता ने जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योगेश शर्मा, प्रियंका बिष्ट और जसवंत सेनी को सरकार ने पार्षद मनोनीत किया है। उनका कहना है कि शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों पर आगे पार्षद सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.