मेरठ, मार्च 18 -- मंगलवार को भाजपा के मनोनीत पार्षदों और महानगर कार्यसमिति के नये पदाधिकारियों का दिनभर स्वागत का दौर चला। सूरजकुंड स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने नव निर्वाचित महानगर कार्यसमिति के पदाधिकारियों एवं मनोनीत पार्षदों को मिठाई खिलाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पूजा बंसल के महानगर उपाध्यक्ष, डॉली गुप्ता को महानगर मंत्री, अंकुर राणा को जिला आईटी संयोजक बनने और गुल्लू ठाकुर, वरिन्दर कौर को पार्षद मनोनीत होने पर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इसी तरह भाजपा के महानगर महामंत्री रवीश अग्रवाल, विनय शर्मा पराशर, नरेंद्र उपाध्याय का भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.