सहारनपुर, अप्रैल 8 -- बुधवार को छुटमलपुर नगर पंचायत में मनोनीत किए गए तीन सभासदों को चेयरपर्सन शमा परवीन ने नगर पंचायत कार्यालय में शपथ दिलाई। बुधवार को आयोजित समारोह में तीन मनोनीत सभासदों भगवान सिंह,रोहित सैनी व ओम प्रकाश सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी,पूर्व विधायक नरेश सैनी,अभय राणा,मंजू शर्मा,विकास गुप्ता, नीरज जैन,सोनेंद्र राणा के साथ सभी सभासद व गण मान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा का एडवोकेट मंजू शर्मा तथा डॉक्टर देवेंद्र सैनी के आवास सहित अनेक जगहों पर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.