श्रावस्ती, मार्च 30 -- श्रावस्ती, इकौना, संवाददाता। जिले के दोनों निकायों नगर पंचायत इकौना के तीन एवं नगर पालिका भिनगा के पांच नव मनोनीत सभासदों को सोमवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत इकौना में एसडीएम पीयूष जायसवाल व नगर पालिका भिनगा में एसडीएम सदर आशीष भारद्वाज ने मनोनीत सभासदो को शपथ दिलाई। नगर पंचायत इकौना में कन्हैया कसौधन, नानबाबू तिवारी व गिरजेश नंदनी ने शपथ ग्रहण की वहीं नगर पालिका भिनगा में अरविंद गुप्ता,अश्वनी मौर्या,राकेश साहू, ज्ञान प्रकाश जायसवाल एवं सरिता सिंह ने शपथ ग्रहण किया। इस आयोजन के लिए दोनो निकायों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर के नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान सभासदों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.