मनोनित सभासदों को दिलाई गई शपथ
हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शासन द्वारा मनोनीत दो सभासदों को एसडीएम सदर ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिथि के रुप में सांसद अनूप प्रधान, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, चेयरमैन श्वेता चौधरी उपस्थित रहे। मनोनीत दोनों ही सभासदों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा नगर पालिका परिषद हाथरस के लिए पांच सभासदों को मनोनीत किया है। तीन सभासदों को पूर्व में ही शपथ दिलाई जा चुकी है।बीते दिनों शासन द्वारा हाथरस नगर पालिका परिषद सहित जिले की सभी नगर निकाय के मनोनीत सभासदों की घोषणा की थी। हाथरस नगर पालिका परिषद से मूलचंद वाष्र्णेय, संजय सक्सेना, सुनीता वर्मा, विवेक गुप्ता और आरसी गोला को सभासद मनोनीत किया था। बीते सप्ताह शनिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.