मऊ, अप्रैल 3 -- इंदारा। अदरी नगर पंचायत में शासन द्वारा दो मनोनित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मनोनीत सभासद चन्दन गुप्ता व रघुबीर राजभर को सदर एसडीएम अवधेश सिंह चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण के बाद मनोनीत सभासदों को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा संगीता जायसवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मनोनित सभासद नगर वासियों के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में ईओ अनिल कुमार, उमेश यादव, किशन जायसवाल, संजय राजभर, प्रिंस गुप्ता, शिव प्रताप चौरसिया, सन्नो गुप्ता, अमन राय, बादामी आदि मौजूद रहे। चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद और वलीदपुर के सभासदों ने ली शपथ Rs.मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के तीन नगर पंचायत चिरैयाकोट, वलीदपुर एवं मुहम्मदाबाद गोहाना में शासन से नामित सदस्यों को उप जिलाधिकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.