मनोनयन पर किया गया सम्मानित
दरभंगा, मई 19 -- दरभंगा। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने पत्र जारी कर उदय कुमार शर्मा को दरभंगा नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इसके लिए नगर निगम परिसर में सोमवार को सांसद प्रतिनिधि को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पप्पू महतो, विश्वास कुमार, शत्रुघ्न सहनी, मुकुल कुमार, टंडन कुमार, अनिल पासवान, निहारिका कुमारी, सुनिता देवी, भवेश झा, प्रकाश पासवान, कैलाश मंडल, गोविंद सहनी आदि थे। सभी ने उदय कुमार शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उदय कुमार शर्मा ने सांसद डॉ. गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.