जमशेदपुर, जुलाई 15 -- झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का छठा राज्य सम्मेलन सोमवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में हुआ। इसमें बिना मतदान के सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को प्रदेश महामंत्री चुना गया, जबकि अध्यक्ष पद के लिए अमर किशोर प्रसाद सिन्हा का नाम तय किया गया। मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह को बनाया गया। सम्मेलन में अशोक कुमार सिंह नयन अध्यक्ष, सत्यनारायण मांझी और मनोज हजरा कार्यकारी अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह बड़ाईक और मुक्तेश्वर प्रसाद उप महामंत्री चुने गए। सम्मेलन का उद्घाटन एनओसीजीई के राष्ट्रीय महासचिव एनएस पिल्लई, महिला विंग की केंद्रीय अध्यक्ष एम. लक्ष्मी और एनओसीडी के राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रभार भी सौंपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.