अररिया, मार्च 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित संतमत सत्संग मंदिर में चल रहे सात दिवसीय ध्यानाभ्यास एवं ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शुक्रवार को प्रात: कालीन सत्संग में गुरु महाराज की स्तुति - विनती की गई और बाहर से पधारे हुए संत महात्माओं का प्रवचन हुआ। इसके बाद भागलपुर, कुप्पा घाट के संत स्वामी निर्मलानंद जी महाराज की अध्यक्षता में सत्संग मंदिर के संचालन समिति के पुनर्गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि मंदिर की जो पुरानी समिति थी, उसके कुछ सदस्यों तथा पदाधिकारियों का देहावसान हो गया है। बैठक में पुरानी समिति को विघटित करके मंदिर के संचालन एवं विकास के लिए सर्वसम्मति से एक नयी समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में स्वामी बुद्धिनाथ बाबा,कैलाश बिहारी जायसवाल, सल...