मनोज वाजपेयी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
रांची, सितम्बर 4 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड प्रदेश ने बुढ़मू पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने मनोनयन संबंधी आदेश जारी किया। मनोज वाजपेयी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उनके मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद, पूर्व विधायक समरी लाल सहित स्वामी देवेंद्र प्रकाश, संजय पटेल, झिबरा मुंडा, उत्पल शाहदेव और अमृत महतो ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.