रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। ट्रैफिक शाखा रुद्रपुर डिपो में शुक्रवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन कुमाऊं मंडल का वार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव में मनोज यादव को अध्यक्ष एवं प्रीतम दास को मंत्री चुना गया। चुनाव परिणाम के अनुसार कुलविंदर सिंह व जसपाल सिंह को उपाध्यक्ष, धर्मपाल कंबोज व चन्द्र प्रकाश को संयुक्त मंत्री, राजू श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा कृष्ण गोपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कृष्ण राजवार को कार्यालय सचिव और मनमोहन सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त मनिंदर सिंह, संतोष सिंह, ग्रीस रस्तोगी एवं संतोष सैनी को क्षेत्रीय सदस्य चुना गया। प्रांतीय सदस्य के रूप में मनमोहन सिंह, गोपेश्वर श्रीवास्तव, बलदेव सिंह, गुरवेल सिंह, अशोक कुमार, नरदेव सिंह और शशि भूषण को मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- रोडव...