नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की दीवानगी आज पूरी दुनिया में है। रीजनल सिनेमा से शुरुआत करके वह आज एक लीजेंडरी नेशनल स्टार बन चुके हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग पर बहुत ज्यादा मेहनत की है और कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स के हुनर और उनकी गलतियों को ऑब्जर्व करके बहुत कुछ सीखा है। अल्लू अर्जुन ने एक एक्टिंग क्लास के दौरान बताया था कि कैसे उन्होंने मनोज बाजपेयी की एक गलती से बड़ी सीख ली। यह लर्निंग आज तक अल्लू अर्जुन के काम आती है।बॉलीवुड की गलतियों से बहुत सीखे हैं अल्लू अल्लू अर्जुन ने बताया कि एक एक्टर होने के नाते आपको उन चीजों की जिम्मेदारी भी उठानी होती है जो असल में आपका काम भी नहीं हैं। यह किस्सा सुनकर आपको समझ आएगा कि कैसे इन्हीं छोटी-छोटी बातों ने अल्लू अर्जुन को प्रोड्यूसर्स का पसंदी...