वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात सरगना शुभम जायसवाल के खास औसानगंज (जैतपुरा) के मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य को टेंगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया था। एडीसीपी काशी वैभव बांगर और एसीपी विजय प्रताप सिंह ने चेतगंज स्थित कार्यालय में बताया कि मनोज 25 साल से दवा का कारोबार करता था। उसने शुभम के शैली ट्रेडर्स से 2 करोड़ की कफ सिरप की खरीद और बिक्री कागजों पर की। माल कागजों पर मंगाया। कभी बनारस नहीं आया। केवल ई बिल ही मनोज के पास आता था। दोनों को शुक्रवार को जेल भेजा दिया गया। कफ सिरप की तस्करी मामले में कोतवाली थाने में 15 नवंबर को दर्ज मुकदमे में औसानगंज (जैतपुरा) निवासी मनोज यादव भी आरोपी है। वहीं सूजाबाद में 9 दिसंबर को मिले सिरप के अवैध भंडारण में मनोज त...