वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। भोजपुरी गायक भाजपा सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' को सुनने के लिए शीतला मंदिर संगीत समारोह की दूसरी निशा में बुधवार को प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के चरणों में शीश नवाने के बाद वह मंच की ओर बढ़े तो दशाश्वमेध घाट पर हलचल भी बढ़ गई। बहुतेरे प्रशंसक सेल्फी लेने को आतुर हो उठे। मनोज ने सबको निवेदन पूर्वक बैठाया। इसके बाद देवी गीत, चैती, पचरा आदि की झड़ी लगा दी। अपने हिंदी एल्बम 'ममता की छांव' का गीत 'आंख खुले तो सबसे पहले दर्शन मैया तेरा हो...' चैती 'राम जी के भईले जनमवा हो चइत महिनवा ना...', 'ए राजा जी...', 'हां हम सनातनी हैं जी...', 'शीतला घाट पे काशी में...','इज्जत बचाय लिया हे हो महतारी...', 'काला टीका काला टीका...', 'शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा...' आदि गीत सुनाते गए और श्रोता मस्त होकर सुनते गए। 'हर हर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.