बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। अमर शहीद के पैतृक गांव में आयोजित समारोह में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कई गीत प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। मंच पर आते ही उन्होंने 'धनि-धनि नगवां अंगनवा, जहां मंगल लिहले जनमवा नू हो...' गाकर देशभक्ति की बयार बहा दी। इसके बाद 'ददरी के मेलवा...', 'जेके बाघ के करेजा देके ऊपर वाला भेजा...', 'हां हम बिहारी हैं जी...' जैसे गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। इनके अलावा लोक गायक व अभिनेता आर्यन बाबू, अंकित पाठक, अशोक मिश्र आदि कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए। संचालन रवि रंजन ने किया। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र, राबर्ट्सगंज भूपेश चौबे व बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहीद के नाम पर भव्य आयोजन के लिए मंत्री को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.