बागपत, मार्च 17 -- खेकड़ा। कस्बे में मंगलवार को जैन मिलन की चुनावी बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से मनोज जैन को अध्यक्ष और संजय जैन को मंत्री चुना गया। बैठक में महावीर जयंती पर प्रभात फेरी और रथ यात्रा निकलने का भी निर्णय लिया गया। प्रदीप जैन के आवास पर हुई बैठक का शुभारंभ णमोकार मंत्र और महावीर भगवान की प्रार्थना के साथ हुआ। बैठक में मिलन की नई कार्यकारिणी के चुनाव पर चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से मनोज जैन को अध्यक्ष, महेश जैन को मंत्री, प्रदीप कुमार जैन को उपाध्यक्ष, संजय जैन को उप मंत्री, सुनील जैन को धार्मिक मंत्री, वीरदमन जैन और अंकुश जैन को टूर मंत्री, संजय जैन द्वितीय को प्रचार मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी जनेश्वर दयाल जैन ने चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कराई। बैठक में 30 मार्च को भगवान महावीर जयंती धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाने और...