मनोज चौधरी को भाजपा जिला महामंत्री बनने पर बधाई
रांची, अप्रैल 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। मनोज चौधरी को भाजपा का रांची जिला पूर्वी का महामंत्री बनया गया है। इस पर उन्हें प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों ने बधाई दी है। मनोज चौधरी ने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जिम्मेवारी बढ़ गई है। वे अपने जिम्मेवारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, रणधीर चौधरी आदि शामिल है। यह भी पढ़ें- भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई यह भी पढ़ें- भाजपा महानगर के जिला मंत्री बने सुरेश मंडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.