सराईकेला, मार्च 2 -- सरायकेला । नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी की ''आशीर्वाद यात्रा'' आज भारी उत्साह के साथ जनसमूह के बीच निकाली गई। इस यात्रा में काफी संख्या में लोगों को हुजूम उमड़ा था। दिग्गज नेताओं का साथ: यात्रा में मुख्य रूप से झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश महाली और झामुमो के जिलाध्यक्ष सुभेंदु महतो शामिल हुए। तीनों नेता एक ही खुले वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। गाजे-बाजे की थाप पर झूमते कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे रास्ते फूलों की वर्षा की। अबीर और गुलाल से सराबोर हुए कार्यकर्ता: यात्रा की शुरुआत मनोज चौधरी के आवास से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नारों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने माला पहन...