मेरठ, अप्रैल 10 -- भारतीय जनता पार्टी के दौराला मंडल में मनोज चिरौड़ी को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई दी है। जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सहित मनिंदर विहान, रवि चौधरी, रवि बटजेवरा, विमल शर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, शिव कुमार राणा, संजय नामदेव, अनुज राठी, इंद्रपाल बजरंगी और अजय भराला ने मनोज चिरौड़ी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मनोज चिरौड़ी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.