उरई, अप्रैल 12 -- जालौनRs.। संवाददाता ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी मनोज डोयला को पथिक जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और गांव में लोगों ने उनका स्वागत कर प्रसन्नता व्यक्त की।मनोज डोयला को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने को लेकर उनके समर्थकों ने कहा कि उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनके इस पद पर रहने से क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर कुशलपाल सिंह, शिवपूजन सिंह, ओमजी, अनीस राजा, राघव, राघवेंद्र सिंह, गोल्डी, छोटे राजा, जितेंद्र बाबाजी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.