धनबाद, अप्रैल 22 -- झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार झारखंड बार काउंसिल के सदस्य चुन लिए गए। दूसरी वरीयता के वोटों की गणना में मंगलवार को मनोज कुमार ने 676 वोटों का कोटा हासिल कर लिया। वे लगातार दूसरी बार काउंसिल के सदस्य चुने गए। मनोज कुमार धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। झारखंड के पूर्व अभियंता प्रमुख व समाजसेवी डॉ सीके सिंह के पुत्र मनोज कुमार की इस सफलता पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह के अलावा डीसीए के जावेद खान, संजीव झा, रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, उत्तम विश्वास, ललित जगनानी, बाल शंकर झा, बीएच खान, राजन सिन्हा, संजीव राणा, डॉ राज शेखर सिंह, द्वारिका तिवारी व अन्य ने मनोज कुमार को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.