वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के काशी और चंदौली डिपो शाखाओं का चुनाव रविवार को हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी गई। इस दौरान कई कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। काशी डिपो में मनोज पटेल को अध्यक्ष, इम्तियाज अहमद को मंत्री, विजय कुमार पाठक को उपाध्यक्ष (प्रथम) और सुरेन्द्र चतुर्वेदी (द्वितीय) चुना गया। चंदौली डिपो में अमन सिंह को अध्यक्ष, सुदेश तिवारी को मंत्री और जावेद खान को उपाध्यक्ष (प्रथम) तथा रामप्रवेश को उपाध्यक्ष (द्वितीय) बनाया गया। संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह और चुनाव अधिकारी रमेश राय की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.