लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- गोला गोकर्णनाथ। कश्यप समाज को एकजुट करने और सामाजिक उत्थान के लिए कश्यप महासभा का गठन किया गया। सिनेमा रोड स्थित कला निलियम में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक कश्यप समाज के लोगों ने सहभागिता की। सर्वसम्मति से मनोज कश्यप को अध्यक्ष और प्रवीण कश्यप को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही रविंद्र कश्यप, दीपक कश्यप, राकेश कश्यप रायपुर और डॉ. राम लखन कश्यप को उपाध्यक्ष चुना गया। राधेश्याम कश्यप, राजेंद्र प्रसाद कश्यप, देवेश कश्यप, सूरज कश्यप और संजय कश्यप उर्फ राजू भाई को संरक्षक तथा राजकुमार कश्यप को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में अमित कश्यप, मोहित कश्यप, राजेश कुमार कश्यप, शिव कुमार कश्यप, प्रदीप कश्यप, रवि कुमार, रामचंद्र, अजय कश्यप समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...