लातेहार, दिसम्बर 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी में चंदवा प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मनोज नाथ शाहदेव को विशेष आमंत्रित सदस्य, निर्मल कुमार भारती को जिला महासचिव और अजमतउल्लाह अंसारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर कोंग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। इन नियुक्तियों को चंदवा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की मजबूती और सक्रियता का परिणाम बताया जा रहा है। चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं को शुभकामना दी है। प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी रामयश पाठक, संतोष साहू, संजय दुबे समेत कई कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत आवाज उठेगी। नवनियुक्त पदधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.