पिथौरागढ़, फरवरी 13 -- उद्योग विभाग की महाप्रबंधक कविता भगत और जीआईसी शैलकुमारी में व्यायाम शिक्षक के तौर पर कार्यरत मनोज वर्मा का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गोवा में 15से21 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में दोनों उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर पर सातवां मौका होगा जब मनोज और कविता अपना हुनर दिखाएगी। मनोज ने बताया कि बीते दिनों देहरादून में राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन किया गया है। दोनों के अलावा जयंत भट्ट, दीपांक वर्मा ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थाना पक्का किया है। सभी खिलाड़ी गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। खिलाड़ियों के चयन पर डीएम आशीष कुमार भटगांई, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.